Wednesday, August 31, 2022

राजस्थान के वो गणेश मंदिर, जहां की मान्यताएं हैं बेहद खास, सिर्फ दर्शन से पूरी होती है मनोकामना!!!

 ये है राज्य के प्रमुख गणेश मंदिर

त्रिनेत्र मंदिर, रणथंभौर ( trinetra ganesha temple )

राज्य के सवाईमाधोपुर जिले से 10 किलोमीटर दूर रणथंभौर किले में प्रसिद्ध गणेश मंदिर स्थापित है। यहां भगवान गणेश अपनी पत्नियों रिद्धि सिद्धि और पुत्र शुभ लाभ के साथ विराजित हैं। मान्यता है कि कोई भी शुभ काम करने से पहले चिट्ठी भेजकर भगवान को निमंत्रित किया जाता है, जिससे उनके कार्य निर्विघ्न संपन्न हो सकें। गणेश जी के चरणों में यहां लगातार शादी के कार्ड चढ़ाए जाते हैं। यहां भगवान की मूर्ति में तीन आंखें हैं, जिसकी वजह से इन्हें त्रिनेत्र गजानन के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर 10वीं सदी में रणथंभौर के राजा हमीर ने बनवाया था। मंदिर की मूर्ति स्वयंभू है।


Post image

गढ़ गणेश, जयपुर ( garh ganesh temple jaipur )
देश का संभवत: ये एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां बिना सूंड वाले गणेश जी विराजमान है। दरअसल यहां गणेशजी का बालरूप विद्यमान है।
रियासतकालीन यह मंदिर गढ़ की शैली में बना हुआ है। इसलिए इसका नाम गढ़ गणेश मंदिर पड़ा। गणेश जी के आशीर्वाद से ही जयपुर की नींव रखी गई थी। यहां गणेशजी के दो विग्रह हैं। जिनमें पहला विग्रह आंकडे की जड़ का और दूसरा अश्वमेघ यज्ञ की भस्म से बना हुआ है। नाहरगढ़ की पहाड़ी पर महाराजा सवाई जयसिंह ने अश्वमेघ यज्ञ करवा कर गणेश जी के बाल्य स्वरूप वाली इस प्रतिमा की विधिवत स्थापना करवाई थी। मंदिर परिसर में पाषाण के बने दो मूषक स्थापित हैं, जिनके कान में भक्त अपनी इच्छाएं बताते हैं और मूषक उनकी इच्छाओं को बाल गणेश तक पहुंचाते हैं। मंदिर सिर्फ गणेश चतुर्थी के दिन खुलता है।

Post image

मोती डूंगरी, जयपुर ( moti dungri ganesh temple )
जयपुरवासियों के लिए मोती डूंगरी एक खास मंदिर है। मंदिर की एक विशेष मान्यता है, जिसके कारण भक्त शहर के कोने कोने से यहां पहुंचते हैं। दरअसल जयपुरवासियों का मानना है कि नई गाड़ी खरीदने के तुंरत बाद सबसे पहले इस मंदिर में लाकर पूजा करनी चाहिए। इससे वाहन शुभ फल देता है। मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति जयपुर के राजा माधोसिंह प्रथम की रानी के पीहर मावली से लाई गई थी। माना जाता है कि ये प्रतिमा करीब पांच सौ साल पुरानी है। मावली से ये प्रतिमा पल्लीवाल नाम के एक सेठ जयपुर लेकर आए थे। पल्लीवाल सेठ की देखरेख में ही मोती डूंगरी का ये प्रसिद्ध मंदिर बनवाया गया था।


Post image

सिद्ध गजानंद, जोधपुर ( jodhpur ratanada ganesh mandir )
जोधपुर के रातानाडा में स्थिम ये मंदिर 150 साल पुराना बताया जाता है। पहाड़ी पर बने इस मंदिर की भूतल से उंचाई करीब 108 फीट है। मंदिर श्रद्धालुओं के साथ ही कला शिल्प प्रेमियों को भी खूब भाता है। शहरवासियों का मानना है कि विवाह के दौरान यहां निमंत्रण देने से शुभ कार्य में कोई बाधा नहीं आती। इसलिए जोधपुर के हर घर में शादी से पहले यहां निमंत्रण दिया जाता है और विधि विधान से गणेश जी की प्रतीकात्मक मूर्ति ले जाकर विवाह स्थल पर स्थापित की जाती है। विवाहोपरांत मूर्ति पुन: मंदिर में रख दी जाती है। मंदिर में लोग मौली बांधकर अपनी मनौतियां भी भगवान को बताते हैं। कहा जाता है कि यहां जो मांगा जाता है, वो मिलता है। मंदिर की एक मान्यता और है। चूंकि मंदिर उंचाई पर स्थित है। इसलिए यहां मौजूद पत्थरों से छोटा घर बनाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से लोगों का खुद का मकान बनता है।


Post image

बोहरा गणेश मंदिर, उदयपुर ( bohra ganesh ji udaipur )
उदयपुर का ये मंदिर करीब 350 साल पुराना है। 7—8 दशक पहले तक पैसे की जरूरत होने पर लोग कागज के टुकड़े पर आवश्यकता के बारे में लिखकर मूर्ति के पास छोड़ देते थे। बाद में ये पैसा ब्याज सहित भगवान को लौटाते थे।


Post image

Tuesday, August 30, 2022

Prime Attractions of Wildlife in Rajasthan

 Wildlife in Rajasthan

Rajasthan is one of the largest states in India and is incredibly rich in Fauna conservated in National parks and Wildlife Sanctuaries. Rajasthan provides a large number of species of Animals and Birds who are nowadays becoming rare and endangered. The Standard of Human life totally relies on the sustained of Wildlife. Here in Rajasthan, Wildlife has become a trendy tourism adventure for visitors who are bird lovers and wildlife enthusiasts not only from India but from abroad also. Tourists can get in touch with the Wildlife of Rajasthan by an exciting Wildlife tour where they are offered to spot some exclusive flora and fauna. The spikey park's terrain varies between an open grassy meadow and a dry deciduous forest, which is freckled with different rivers and lakes that are made passable only by rugged roads that are made and maintained by Forest Department.

Some famous National Parks and Wildlife Sanctuaries in Rajasthan are Ranthambore National Park, Sariska Tiger Reserve, Keoladeo Ghana National Park, Desert National Park, Sitamata Sanctuary, Kumbhalgarh Sanctuary, Gajner Sanctuary, Mount Abu Sanctuary, etc.
However, The major eye-catching and most visited National parks and bird sanctuaries are Sariska Tiger Reserve, Ranthambore National Park, and Bharatpur Bird Sanctuary.
Animals like Langur, Owlets, Caracal, Tigers, Pythons, Leopard, Hyena, Jungle Cat, Jackal, Black Buck, Chinkara, Asiatic Wildcat, White Footed Fox, Indian Desert Jird, Great Indian Bustard, Bears, Wild Bears, Marsh Crocodile and different species of Deer also.

Monday, August 29, 2022

Runicha Dham Ramdevra JAY BABA RAMDEV🙇‍♀️ 🙏🏼

Ramdevra Temple is a sacred temple to the folk deity of Rajasthan - Baba Ramdevji. It is situated 12 km from Pokhran on Jodhpur to Jaisalmer road. It is believed that Baba Ramdevji took samadhi (conscious exit from the mortal body) at Ramdevra in 1459 AD. After this, the Maharaja Ganga Singh of Bikaner constructed the time around his Samadhi. The temple is the eternal resting place of Baba Ramdevji, a saint of the 14th century. It is believed that the saint is the incarnation of Lord Krishna by Hindus and Ramshah Pir by the Muslims who had miraculous powers and devoted his life to the upliftment of downtrodden people of the society. His worshipers are spread across Rajasthan, Punjab, Madhya Pradesh, Haryana, and Gujarat that cutting across caste barriers among Hindus and Muslims.

A main attraction near the temple premises is the tank built by Baba Ramdev known as the Ramsagar Talab. Apart from this, during August and September, people from different places make a visit to the temple for the Ramdevra Fair. It is attended by a large crowd of devotees and visitors from various locations across the globe. The fair is carried on a night long with bhajans and kirtans paying homage to Baba Ramdev.



December Delights: Top 5 Captivating Domestic Destinations in India!

  Here are top 5   domestic destinations   in India to explore in December. 1. Goa How to Reach:  Fly to Goa International Airport (Dabolim ...